कोरोना का असर: इन 5 राज्यों में लॉकडाउन से जनता पर महंगाई की मार, फल-सब्जियों के बढ़े दाम

कोरोना का असर: इन 5 राज्यों में लॉकडाउन से जनता पर महंगाई की मार, फल-सब्जियों के बढ़े दाम
X
लॉकडाउन की वजह से फलों और सब्जियों की सप्लाई पर महंगाई का असर दिख रहा है। सब्जी मंडियों में कामकाज कम है।

देश में जहां एक तरफ कोरोना से हाहाकार मची हुई है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के बाद आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। कई राज्यों में लॉकडाउन के चलते फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह लॉकडाउन है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से फलों और सब्जियों की सप्लाई पर महंगाई का असर दिख रहा है। सब्जी मंडियों में कामकाज कम है। लॉकडाउन और पाबंदियों की वजह से किसान अपनी फसलों को लेकर एपीएमसी की मंडियों तक भी नहीं पहुंच रहे हैं।

लॉकडाउन का मंडियों पर असर

मिली जानकारी के मुताबिक, देश में इस वक्त 60 फीसदी मंडियां बंद हैं। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है और मंडी में सप्लाई कम की वजह से आम जनता को महंगे फल और सब्जियां खरीदनी पड़ रही है। फरवरी-मार्च में फलों और सब्जियों की अच्छी आवक थी। लेकिन उसके बाद फिर हालात बिगड़ते चले गए।

दूसरी जरूरी चीजें भी महंगी

बता दें कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में सप्लाई पर असर दिख रहा है। इसकी वजह से दूसरी अन्य चीजें भी महंगी हो गई है। फल-सब्जियों के अलावा अन्य चीजों के भी दाम बढ़ गए हैं। तेल से लेकर दालों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बीते एक साल में 30 से 60 फीसदी तक महंगी हुई हैं।

Tags

Next Story