भारत की कोरोना पर जीत: 3 महीने में नए मामलों के ग्राफ में लगातार गिरावट, 80 हजार से 45 पर पहुंचा आंकड़ा, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

भारत में लगातार कोरोना महामारी के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 3 महीने के अंदर बीते सोमवार और मंगलवार को सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते सोमवार को भारत में 45,000 मामले सामने आए, जबकि लगातार भारत में 70 से 80 हजार के मामले सामने निकल कर आ रहे थे। मौत का आंकड़ा भी 589 रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 3 महीने में पहली बार सोमवार को भारत में 45,000 नए मामले सामने आए जबकि 70 हजार के करीब मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले भी सामने देखे गए।
अब तक पूरे भारत में सात लाख 47 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच गया था। ऐसे में बीते 3 महीने में सबसे बड़ी गिरावट के रूप में दर्ज किया गया है। देश में अब तक 75.74 लाख केस आ चुके हैं। 67.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.15 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।
बीते 24 घंटे में कोरोना की अपडेट रिपोर्ट
भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है और कोरोना को मात देने वालों को संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब करीब 7 लाख 48 हजार रह गयी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 55 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किया गए हैं। जबकि, एक दिन में 579 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले आये हैं। वहीं 579 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 75,90,514 हो गयी है। जिनमें 7,48,903 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 67,25,219 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। वहीं एक दिन में 66,339 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना के चलते अब तक देश में 1,15,163 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS