Corona Update: कोरोना के बढ़ते केस अब लॉकडाउन को दे रहे न्योता, पिछले 24 घंटे में 5676 नए मामले, इतने मरीजों ने गंवाई जान

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 10 दिनों से कोरोना केस में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के कुल 5,676 नए मामले सामने आ गए हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है। जाहिर है कि कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं। अगर यही स्थिति रही तो लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोराेना पर नियंत्रण के लिए अगाह किया है। साथ ही, कोरोना प्रभावित राज्यों में तो कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल माह की शुरुआत होने के साथ ही देश में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी। इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की और निर्देश दिए थे कि कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की जाए। निर्देश के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इस बीच मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देशभर में कोविड के कुल 5,676 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं इस महामारी से 21 लोगों की मौत हो गई है। इन नए आंकड़ों के साथ अब देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 37,093 हो गई है।
कोरोना से अब तक 5 लाख 31 हजार लोगों की मौत
कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पर बात करें तो अब तक 5,31,000 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में कोरोना ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केरल, महाराष्ट, दिल्ली और हरियाणा में कोविड मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केरल में तो मास्क अनिवार्य कर आदेश का उल्लंघन न करने वालों पर जुर्माना भी लगा दिया है। अगर कोरोना के केस इसी तरह बढ़ते रहे तो अन्य राज्यों में भी सख्ती होना लाजमी है। नीचे पढ़िये एक अप्रैल से अब तक देशभर में कोविड के कितने नए मामले सामने आए हैं।
यहां देखें 1 अप्रैल से अब तक के आंकड़े
11 April 2023: 5676 नए केस, जबकि 21 लोगों की मौत
10 April 2023: 5880 नए केस, जबकि 14 लोगों की मौत
9 April 2023: 5357 नए केस, जबकि 11 लोगों की मौत
8 April 2023: 6155 नए केस, जबकि 11 लोगों की मौत
7 April 2023: 6050 नए केस, जबकि 14 लोगों की मौत
6 April 2023: 5335 नए केस, जबकि 6 लोगों की मौत
5 April 2023: 4435 नए केस, जबकि 11 लोगों की मौत
4 April 2023: 3038 नए केस, जबकि 7 लोगों की मौत
3 April 2023: 3641 नए केस, जबकि 11 लोगों की मौत
2 April 2023: 3824 नए केस, जबकि 4 लोगों की मौत
1 April 2023: 2994 नए केस, जबकि 9 लोगों की मौत
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS