Corona Vaccine: पहले दिन 40 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये ट्वीट

Corona Vaccine: पहले दिन 40 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये ट्वीट
X
सोमवार दोपहर तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 39.88 लाख से अधिक लाभार्थियों ने CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों की चिंताओं के बीच बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है।

भारत में तीन जनवरी से 15 से 18 तक के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। CoWIN पोर्टल के द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार यानी 3 जनवरी को रात 8 बजे तक 15 से 18 की आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन पहली डोज दी गई है। जबकि सोमवार दोपहर तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 39.88 लाख से अधिक लाभार्थियों ने CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों की चिंताओं के बीच बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वेलडन यंग इंडिया! 15-18 आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक लोगों ने बच्चों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात 8 बजे तक कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की। ये भारत के टीकाकरण अभियान के कैप में एक और पंख है। बता दें कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को अलग-अलग टीकाकरण केंद्र सुनिश्चित करने की सलाह दी।

राजधानी दिल्ली में 20 हजार से अधिक बच्चों को लगा टीका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम 6 बजे तक 15 से 18 साल के 20,998 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 3,687 टीकाकरण के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली ने सबसे अधिक संख्या दर्ज की है। जबकि सबसे कम टीकाकरण मध्य दिल्ली में 739 के साथ हुआ है।

Tags

Next Story