ITBP के दो जवानों में कोरोना वायरस की पुष्टि, भारत में 139 पहुंचा आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों एवं पॉजिटिव केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में यह खतरनाक वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों में कोरोनो वायरस की पुष्टि हुई है। यह जवान दिल्ली के छावला (आईटीबी) कैंप में थे।
वायरस की पुष्टि होने के बाद इन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जवानों ने इटली की यात्रा की थी और वह 15 मार्च को 216 अन्य लोगों के बैच के साथ थे। अब भारत में कोरोना वायरस (COID-19) मामलों की कुल संख्या मंगलवार को 139 हो गई। भारत के राज्य महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40 मामले सामने आएं हैं।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
बता दें कि कोरोना वायरस से भारत का राज्य महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 40 तक पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि सामुहिक टूर पर रोक लगा दी गई है। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने देशभर में रविवार को आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS