ITBP के दो और जवानों में कोरोना वायरस की पुष्टि, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 159 हुई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान लगातार कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में आईटीबीपी के दो जवानों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में आईटीबी के 2 और जवानों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी के साथ पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 159 हो गई है और कोरोना से 1 लोग ठीक हो चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में आईटीबीपी के छह जवानों को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद 204 जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं पूरे देश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अबतक कुल 557 जवानों को कोरोन वायरस पॉजिटिव पाया जा चुका है।
अधिकारियों बताया था कि नए मामलों में 6 कर्मी उस कंपनी से संबधित हैं, जिसे आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। अधिकारी ने यह भी जानकारी दी थी कि बीते शुक्रवार को बल के 12 जवानों को पॉजिटिव पाया गया था, जबकि गुरुवार को 37 जवान पॉजिटिव पाए गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सीएपीएफ अस्पताल में आईटीबीपी के जवानों के अलावा 27 बीएसएफ, दो सीआरपीएफ, एक सीआईएसएफ और आईटीबीपी के दो जवानों का इलाज चल रहा है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS