Coronavirus: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव, जानें कैसा है स्वास्थ्य

Coronavirus: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव, जानें कैसा है स्वास्थ्य
X
बता दें कि एचडी देवेगौड़ा को 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी चुना गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचडी देवेगौड़ा वर्तमान में राज्यसभा में संसद सदस्य हैं, जो कर्नाटक के हसन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

HD Deve Gowda Corona Positive: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनके कार्यालय ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 88 वर्षीय एचडी देवेगौड़ा स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

बता दें कि एचडी देवेगौड़ा को 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी चुना गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचडी देवेगौड़ा वर्तमान में राज्यसभा में संसद सदस्य हैं, जो कर्नाटक के हसन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अनुभवी राजनेता एचडी देवेगौड़ा भारत के बारहवें प्रधानमंत्री थे। एचडी देवेगौड़ा ने जून 1996 से अप्रैल 1997 तक देश की सेवा की।

24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,37,704 नये केस दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,37,704 नये केस दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 488 लोगों की मौत हुई है। इन सब के अलावा एक दिन में 2,42,676 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,63,01,482 हो गई है। वहीं 488 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,88,884 हो गई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 21,13,365 हो गई है। इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी 10,050 हो गई है।

Tags

Next Story