Coronavirus: नौसेना में पहुंचा कोरोना वायरस, मुंबई में 20 नौसेना कर्मचारी संक्रमित

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब मुंबई के एक नौसैनिक हवाई अड्डे पर 20 नौसेना कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 20 नौसेना कर्मियों ने मुंबई में एक नौसैनिक अड्डे पर कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। इससे पहले मामला 7 अप्रैल को आईएनएस आंग्रे बेस पर दर्ज किया गया था। इन प्रभावित कर्मियों के संपर्क में आने वाले अन्य सभी व्यक्तियों का भी परीक्षण किया गया है।
नौसेना के अधिकारी ने कहा कि मुंबई में लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे पर 19 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि नौ सेना के 20 जवान करण पॉजिटिव हो सकते हैं बता दीजिए i.n.s. आंग्रे मुंबई के तट पर मौजूद है
जानकारी के लिए बता दें कि लॉक डाउन की वजह से यह जवान अभी तक अपने घरों में बंद थे। अभी तक किसी के संपर्क में नहीं आए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने आईएनएस अंग्रे से में आने वाले नोसेना के अधिकारियों को सीमित किया है या नहीं इसकी जांच अभी चल रही है। फिलहाल सभी नौसैनिक अधिकारियों को मुंबई के 9 सैनिक अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है।
बता दें कि यह पहला मौका है। जब नौसेना में कोरोनावायरस का मामला सामने आया है। फिलहाल इसके बाद नौसेना ने एक बड़े स्तर पर अभियान चलाया है और संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन आया है उसके बारे में लगातार जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS