Coronavirus: बिहार से सांसद अश्वनी चौबे पाए गए कोरोना पॉजिटीव, ये 10 मंत्री भी हो चुके हैं शिकार

देश में अभी भी कोरोना केस पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री और बिहार से सांसद श्विनी कुमार चौबे पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
श्वनी चौबे ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) December 28, 2020
इससे पहले रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना पॉजिव पाए गए थे। इतनी ही नहीं उनका परिवार भी कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने इलाज के लिए देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कर कहा था कि डॉक्टरों की सलाह पर कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर सीएम रावत को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें रविवार को बुखार और फेफड़ों में हल्के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले कई केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
ये मंत्री हो चुके हैं शिकार...
1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
2. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा
3. कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी
4. गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित
5. कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन
6. उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह
7. कर्नाटक के कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल
8. कर्नाटक के पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री सीटी रवि. जो चिक्कमगलुरु
9. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
10. पश्चिम बंगाल के तृणमूल विधायक तमोनाश घोष
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS