Coronavirus: सऊदी अरब से लौटे बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया आइसोलेट

Coronavirus: सऊदी अरब से लौटे बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया आइसोलेट
X
भाजपा सांसद सुरेश प्रभु 10 मार्च 2020 को दूसरी शेरपा की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे।

देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह नौ बजे तक देश में कोरोना वायरस (COVID-19) मामलों की कुल संख्या 147 हो गई है- जिसमें 122 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक हैं। ऐसे में सरकार के साथ लोगों ने भी एहतिहातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुरेश प्रभु ने सऊदी अरब की यात्रा के बाद खुद को आइसोलेट किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा सांसद सुरेश प्रभु 10 मार्च 2020 को दूसरी शेरपा की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। इस बाद भारत लौटने पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था, जो कि निगेटिव आया।

लेकिन उन्होंने एहतियातन के तौर पर अगले 14 दिनों के लिए उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। इस दौरान न तो भाजपा नेता से कोई मिल सकता और न ही कोई उनके पास जा सकता है। एक मेडिकल टीम बकायदा उनके घर पर तैनात की गई है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने खुद को होम क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया था।

Tags

Next Story