बड़ी खबर: UK में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद अलर्ट, मोदी सरकार ने 31 दिसंबर तक लगाई सभी फ्लाइट पर रोक

ब्रिटेन में नए कोरोना वायरस का स्ट्रेन मिलने के बाद भारत में अलर्ट कर दिया गया है। जिसके बाद सरकार ने ने 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी है। इस वजह से कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आवाजाही पर रोक लगा दी। लंदन में इमरजेंसी लॉकडाउन लगा दिया गया है।
लंदन में मिल रहे नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार अलर्ट है। पेनिक की जरूरत नहीं है। आज इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में मिले नए स्ट्रेन की ताकत 70 फीसदी से ज्यादा बताई जा रही है। इसके बाद ब्रिटेन की चिंता बढ़ गई है। वहीं यूरोप के कई देशों ने यूके जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है। जिसके बाद सरकार ने भी अलर्ट करते हुए फ्लाइट पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन पर रोक लगाने के साथ ही सरकार ने फ्लाइट्स पर बैन का समय आज रात 12 बजे से आदेश देते हुए कहा है। इसी के साथ ही लंदन से आने वाले पैसेंजर को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना जरूरी होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS