Coronavirus: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, मौतों की संख्या में फिर इजाफा, जानें पिछले 24 घंटे के आंकड़े

Coronavirus In India देश में कोरोना के मामले लगातार आ रहे है। वहीं केसों में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन बीते दिन के मुकाबले आज मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को मौतों (Corona Death) की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बीच, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने (Corona New Cases) आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं 911 और लोगों की संक्रमण से मौत (Corona Death) के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 43,393 नए #COVID19 मामले, 44,459 रिकवरी और 911 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2021
कुल मामले: 3,07,52,950
कुल रिकवरी: 2,98,88,284
सक्रिय मामले: 4,58,727
मृत्यु: 4,05,939 pic.twitter.com/9h7XA1eXlo
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,90,708 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बारे में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मनसुख मंडाविया के सामने देश में कोरोना की तीसरी लहर एक बड़ी चुनौती होगी। इससे रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 36,89,91,222 डोज़ लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 40,23,173 डोज़ लगाई गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
ने बताया कि इस समय भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हुई।
देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर पीएम मोदी लेंगे बैठक
देशभर में पीएम मोदी ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने और उसकी उपलब्धता की समीक्षा के ऊपर आज एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान इस साल अप्रैल-मई के महीने में ऑक्सीजन की मांग में अचानक बढ़ गई थी। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी होने से हजारों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से सरकार की ओर से ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने और उसकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं और भविष्य में ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो इसके लिए कदम भी उठा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS