Coronavirus: भारत में कोरोना से मचा हाहाकार- एक दिन में 2 लाख के करीब नये मामले आए, एक्टिव केस 14.60 लाख के पार

Coronavirus: भारत में कोरोना से मचा हाहाकार- एक दिन में 2 लाख के करीब नये मामले आए, एक्टिव केस 14.60 लाख के पार
X
कोरोना की दूसरी लहर के बारे में जिस तरह का अनुमान देश के डॉक्‍टरों ने लगाया था, खतरा उससे भी कहीं अधिक नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 के करीब मामले दर्ज किए गए हैं।

Coronavirus Updates: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बारे में जिस तरह का अनुमान देश के डॉक्‍टरों ने लगाया था, खतरा उससे भी कहीं अधिक नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 लाख के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। www.covid19india.org बेवसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1,99,376 केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन रिकॉर्ड तोड़ 1037 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,40,70,890 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,73,152 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 93,418 लोगों ने मात दी है। इसी के साथ 1,24,26,146 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। लेकिन देश में 14,65,877 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस के 58,952 मामले सामने आए हैं और 278 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 35,78,160 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 58,804 हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,12,070 है, इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में 'ब्रेक द चेन' नाम की मुहिम के तहत पूरे प्रदेश में 15 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान लोग सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही घरों से बाहर निकल सकेंगे।

दिल्ली में भी टूटा हर दिन का रिकॉर्ड

दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के 17,282 मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 7,67,438 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 11,540 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 50,736 है।

Tags

Next Story