Coronavirus: विश्व के इन देशों में नहीं आया कोरोना वायरस का एक भी मामला, भारत का यह राज्य भी है शामिल

Coronavirus: विश्व के इन देशों में नहीं आया कोरोना वायरस का एक भी मामला, भारत का यह राज्य भी है शामिल
X
Coronavirus: पूरी दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। कुछ देश ऐसे भी जो अभी इस खतरनाक वायरस से सुरक्षित हैं।

Coronavirus : कोरोना वारस का खतरा दुनिया के ज्यादातर देशों में देखने को मिल रहा है। यह खतरनाक वायरस चीन के वुहान से शुरू हुआ दुनिया के ज्यादातर देशों में अपने पैर पसार चुका है। ऐसे में इन देशों में जाना काफी खतरनाक है। वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिस वजह से यहा की यात्रा करना सुरक्षित हो सकता है। इसी बीच आज हम आप उन तमाम देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी तक कोरोना फ्री कंट्री हैं। (Corona Free Countries In World)।

भारत के सिक्किम में नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव

वहीं अगर भारत की बात करें तो सिक्किम एक ही ऐसा राज्य है। जहां से एक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जहां भारत में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं देश के 29 राज्यों में से सिक्किम ही अकेला ऐसा राज्य है। जहां एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।

वहीं अगर दुनिया की बात करें तो 213 देशों में कोरोना वायरस का खतरा पहुंच चुका है। इसके साथ ही कई देश ऐसे भी हैं, जो अभी तक कोरोना फ्री हैं। दुनिया के कई ऐसे छोटे देश हैं। जहां से अभी तक एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।

दुनिया के कोरोना फ्री देश (Coronavirus Free Countries List)

नाउरू

नाउरु को नाउरु गणराज्य भी कहा जाता है। मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। नाउरू की राजधानी यारेन है। इस देश में कुल 14 जिले हैं। नाउरु का हवाई अड्डा यारेम जिले में है। इस देश की कुल आबादी 2007 की जनगणना के मुताबिक 13,528 है।

तुवालु

तुवालु दक्षिण प्रशांत का एक द्वीप राष्ट्र है। तुवालु की राजधानी फनाफुती है। साल 2017 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 11,192 है।

पलाऊ

पलाऊ 500 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है। इसकी राजधानी नर्गुलमुद, मेलेकेक है। 2017 की जनगणना के मुताबिक इसकी आबादी 21,729 है।

सेंट किट्स एंड नेविस

सेंट किट्स एंड नेविस एक दोहरे द्वीप वाला राष्ट्र है जो अटलांटिक महासागर और कैरेबियन सागर के बीच स्थित है।

मार्शल द्वीप समूह

मार्शल द्वीपसमूह गणराज्य प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है। इसकी आबादी 53,127 है।

टोंगा

टोंगा देश की आबादी 1.08 लाख है। टोंगा 170 से अधिक दक्षिण प्रशांत द्वीपों का राज्य है। इसकी राजधानी नुकू'आलोफा है।

माइक्रोनेशिया

माइक्रोनीशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है। जिसमें प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित हजारों छोटे द्वीप आते हैं। यह याप, चूक, पोह्न्पेई और कोस्राए से मिलकर बना है।

किरिबाती

किरिबाती की आबादी 1,19,449 है। किरिबाती मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है।

समोआ

- समोआ में अभी तक कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। यहां फिलहाल आपातकाल घोषित कर दिया गया है। समोआ राज्य को पहले पश्चिमी समोआ और जर्मन समोआ के रूप में जाना जाता था, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी भाग में एक शासित देश है। यह न्यूजीलैंड से 1962 में स्वतंत्र हुआ।

साओ टोमे और प्रिंसिपे

साओ टोमे और प्रिंसिपे, एक अफ्रीकी द्वीप देश है जो भूमध्य रेखा के करीब है। इसकी आबादी 2.04 लाख है।

वानुअतु

यह एक दक्षिण प्रशांत महासागर राष्ट्र है, जो करीब 80 द्वीपों से बना है। यह 1,300 किलोमीटर तक फैला हुआ है।वानुअतु की राजधानी हार्बरसाइड पोर्ट वेल है।

सोलोमन आईलैंड

सोलोमन आईलैंड की आबादी 6.11 लाख है। यह दक्षिण प्रशांत में सैकड़ों द्वीपों का एक राष्ट्र है।

कोमोरोस

कोमोरोस अफ्रीका के पूर्वी तट पर मौजूद एक द्वीपसमूह है। कोमोरोस की राजधानी मोरोनी है। वही इसकी आबादी 8.14 लाख है।

लिसोटो

इस देश की आबादी 2.04 लाख है। यह दक्षिण अफ्रीका के अधिकार में आता है। मसेरू इसकी राजधानी है।

इन देशों के अलावा लेसोथो और कोमोरोस, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकस्तान, उत्तर कोरिया और यमन भी ऐसे देश हैं। जहां अभी तक एक भी कोरोना वायरस का केस नहीं मिला है।

Tags

Next Story