Coronavirus: केजरीवाल सरकार पर गौतम गंभीर का तंज, केंद्र के दखल के बाद दिल्ली में सुधरे हालात

राजधानी दिल्ली में हर दिन मरीजों की संख्या कम हो रही है। इस बीच पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। गौतम गंभीरल ने कहा कि कोरोना पर देर से जागी दिल्ली सरकार, केंद्र के दखल के बाद हालात सुधरे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा था कि दिल्ली में अब कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है। इसके पीछे सरकार के कामकाज को बताया था। लेकिन अब गौमत गंभीर ने कहा कि केंद्र की वजह से ही मामलों में कमी आई है।
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 मामलों ने सोमवार को 1 लाख के पार पहुंच गए। जिसमें पिछले 24 घंटों में 1,379 ताजा मामले और 48 मौतें हुई हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के लिए प्रति दिन नमूनों की औसत संख्या 5,481 से बढ़कर 18,766 हो गई है और टेस्टिंग में वृद्धि के बावजूद सकारात्मकता दर 30 फीसदी से कम हो गई है।
सरकार ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सकारात्मकता दर, नमूनों की कुल संख्या से सकारात्मक कोरोनोवायरस का परीक्षण करने का प्रतिशत भी कम हो गया है और अब 6.73 प्रतिशत है।
वहीं दूसरी तरफ इस बीच भारत में 24,248 मामलों की एक दिन रिकॉर्ड दर्ज किया गया। सोमवार को देश की कुल संख्या 6,97,413 तक पहुंच गई। 425 मौत हुईं। वहीं मौत का आंकड़ा 19,693 पहुंच गया है। इससे पहले भारत ने रविवार रूस को पछाड़ दिया। भारत दुनिया में कोरोनोवायरस संक्रमण के तीसरे सबसे बड़े देश में शामिल हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS