Coronavirus : हर्षवर्धन बोले, भारत सरकार ने पूरी दुनिया में सबसे पहले इंतजाम शुरू किए

Coronavirus : हर्षवर्धन बोले, भारत सरकार ने पूरी दुनिया में सबसे पहले इंतजाम शुरू किए
X
मंत्री हर्षवर्धन ने आगे कहा कि पहले पुणे की लैब में पूरे देश के सैंपल टेस्ट होते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार जगह और शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलावर को कोरोना वायरस पर बयान दिया है। हर्षवर्धन का कहना है कि भारत सरकार ने पूरी दुनिया में सबसे पहले इसके लिए इंतजाम शुरू किए। आज सात बड़े एयरपोर्ट पर हर एक यात्री जो चीन से आ रहा है, उनको सबको हम स्क्रीन कर रहे हैं। इस सुविधा को अब हम 20 एयरपोर्ट तक बढ़ा रहे हैं।

मंत्री हर्षवर्धन ने आगे कहा कि पहले पुणे की लैब में पूरे देश के सैंपल टेस्ट होते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार जगह और शुरू कर दिया गया है। 5 और लैब शुरू की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यह वायरस भारत में यह नहीं आया है। इसे लेकर हमने एहतियाती कदम उठाए हैं। सभी अस्पतालों को अलग से वार्ड बनाने को कहा गया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

हर्षवर्धन ने की समीक्षा बैठक

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संबंध में तैयारियों की भी समीक्षा की है। स्वास्थ्य विभाग वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।

Tags

Next Story