Coronavirus: देश में कई दिनों बाद 4 लाख से कम आए केस, जानें बीते 24 घंटे के आंकड़े

Coronavirus: देश में कई दिनों बाद 4 लाख से कम आए केस, जानें बीते 24 घंटे के आंकड़े
X
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोविड-19 जो प्रतिदिन मामले आ रहे हैं वह डरा रहे हैं। पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।

Coronavirus Update Inida: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोविड-19 जो प्रतिदिन मामले आ रहे हैं वह डरा रहे हैं। पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कई दिनों बाद राहत की खबर सामने आई है। क्योंकि देश में कई दिनों बार 4 लाख से कम ममाले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कुछ कम हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 66 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 3 हजार 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 इंडिया ओआरजी के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,66,317 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 3 हजार 747 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,62,410 हो गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या देश में 2,46,146 हो गई है। वहीं 1,86,65,266 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। जबिक अभी देश में 37,41,268 एक्टिव केस हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत का महाराष्ट्र राज्य देश में कोरोना वायरस के मामलों में पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक, तीसरे स्थान केरल और चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश आ गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 48,401 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इस के साथ राज्य में कुल संक्रमित 51,01,737 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 75,849 हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 6,15,783 एक्टिव मरीज हैं।

Tags

Next Story