Coronavirus: एक दिन में कोरोना से 895 लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 1 लाख से कम केस दर्ज

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब कमजोर हो रही है। क्योंकि देश में कोरोना का दैनिक आकंड़ा अब एक लाख के नीचे आ गया है। जानकारी के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन प्रतिदिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 83,876 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 895 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई है।
लगभग दो लाख लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में 1 लाख 99 हजार 54 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4 करोड़ को पार कर गया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर अब 1108938 हो गई है। एक दिन में एक्टिव केसों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गया है।
इस बीच भारत में दैनिक संक्रमण दर घटकर 7.25 फीसदी रह गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 169 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 14 लाख 70 हजार 53 डोज लगाई गई। वहीं 11 लाख 56 हजार 363 कोरोना सैंपल की जांच रविवार को की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS