Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट, एक दिन में 1188 मरीजों की हुई मौत

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। क्योंकि देश में लगातार दो दिन से कोरोना वायरस के दैनिक केस एक लाख के नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन प्रतिदिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कमी होती नजर नहीं आ रही है। जिस कारण सरकार की टेंशन बढ़ रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 67,597 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि सात फरवरी को 83,876 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1,188 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5,02,874 हो गई है।
एक लाख 80 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में 1 लाख 80 हजार 456 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4,08,40,658 हो गया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर अब 9,94,891 हो गई है। एक दिन में एक्टिव केसों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविट रेट 5.02 फीसदी हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 170 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 168.08 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.81 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल (सोमवार) कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS