Coronavirus: देश में आज आए 1 लाख के करीब केस, उत्तर भारत में तेज रफ्तार से कम हो रहा प्रकोप

भारत में कोरोना की रफ्तार अब एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। दूसरी लहर के सुस्त पड़ते ही कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद आज से अनलॉक की प्रकिया शुरू हो रही है। हिमाचल, हरियाणा, यूपी और दिल्ली खुलने जा रहे हैं।
www.covid19india.org के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1,01,159 नए मामले देखने को मिले। अब पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 2,89,09,604 पहुंच गई है। एक रिपोर्ट बताती है कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के मुकाबले उत्तर भारत में कोरोना के मामले तेज रफ्तार से कम हुए हैं।
फिलहाल, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 13,98,064 है। बीते 24 घंटे में 1,73,831 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक देशभर में कुल 2,71,50,727 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि एक दिन में 2,444 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब तक देशभर में 3,49,229 मरीज जान गवा चुके हैं।
ब्राजील में तेज रफ्तार से बढ़ा कोरोना
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,637 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 873 मौतें हुई हैं। ब्राजील में सात दिन के औसत के हिसाब से एक दिन में 1,800 से ज्यादा मौतें हो रही हैं।
दक्षिण अमेरिकी देश ने अब महामारी शुरू होने के बाद से 16,947,062 मामले दर्ज किए हैं, जबकि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक मौत का आंकड़ा बढ़कर 473,404 हो गया है। जो संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बाहर दुनिया का तीसरा सबसे खराब प्रकोप झेल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS