Coronavirus : दुनिया के छठे नंबर पर पहुंचा भारत, इटली को भी पीछे छोड़ा, ये 7 देश सबसे ज्यादा प्रभावित

Coronavirus :  दुनिया के छठे नंबर पर पहुंचा भारत, इटली को भी पीछे छोड़ा, ये 7 देश सबसे ज्यादा प्रभावित
X
भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अब भारत दुनिया के उन 7 देशों में शामिल हो गया है।

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अब भारत दुनिया के उन 7 देशों में शामिल हो गया है। जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं। भारत इटली को पछाड़कर आगे निकल चुका है। भारत इटली को पछाड़ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश बन गया है। यहाँ मामले 2.36 लाख के पार पहुँच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं।

दुनिया के 7 देशों में शामिल हुआ भारत

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमित की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अब भारत दुनिया के छठे नंबर पर आ गया है। जो सबसे ज्यादा पीड़ितों की संख्या है । वहीं इस लिस्ट में अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन भारत के करीब है।


जानकारी के लिए बता दें कि बीते 24 घंटे में भारत में 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिसके बाद 2,36,000 मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में अब तक कोरोना की वजह से 294 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है।

यह दुनिया के वो देश जहां फैला है सबसे ज्यादा कोरोना

अमेरिका की जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विश्व के 7 देशों में भारत भी शामिल हो गया है। जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर ब्राजील, तीसरे पर रूस, चौथे पर स्पेन और पांचवी पर बैठे हैं। जिसके बाद छठे नंबर पर भारत पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा फैला संक्रमण

भारत में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मरीज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु राज्य है और उसके बाद देश की राजधानी दिल्ली है। जहां पर कोरोना महामारी सबसे ज्यादा फैल रही है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो शुक्रवार तक महाराष्ट्र में अब तक 294 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 139 ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा है। दिल्ली में 58, गुजरात में 35, तमिलनाडु में 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags

Next Story