Coronavirus: भारत में कोविड-19 के 50 हजार से कम मामले दर्ज, 24 घंटे में 1183 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। देश में बीते कई दिनों से 50,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन बीते 24 घंटे में देश में आज कोरोना वायरस के 50,000 से कम मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 48,698 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,01,83,143 हो गई है। वहीं 1 दिन में 1183 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मारने वालों की संख्या 3,94,494 हो गयी है। अबतक कुल 2,91,93,085 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, 5,95,565 लोगों का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं एक दिन में 64,818 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।
61,19,169 लोगों को 1 दिन में लगी वैक्सीन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना वायरस को मात देने के लिए देश भर में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हो गया है।वहीं कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है।
कल 17,45,809 सैम्पल टेस्ट किये गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,45,809 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,18,11,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS