Coronavirus India Update: देश में आज 55 हजार से अधिक केस आये, पढ़ें पूरा अपडेट

Coronavirus India Update : देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज भी कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को देश में कोरोना वायरस के 54 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। वहीं आज देश में कोरोना वायरस के 55 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। जबकि, बीते 24 घण्टे में कोरोना से 700 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख को पार कर गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 55,838 नए मामले आये हैं। वहीं 702 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 77,56,206 हो गयी है। जिनमें 6,96,390 मामले एक्टिव हैं। वहीं एक दिन में 24278 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 69,41,238 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना के चलते अब तक देश में 1,17,277 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में अबतक कुल इतने सैंपल टेस्ट किए गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,86,70,363 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 14,69,984 सैंपल बीते कल टेस्ट किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS