Coronavirus India Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन के संकेत, कई जगहों पर कर्फ्पू, जानें बीते 24 घंटे में कितने आए नए मामले

Coronavirus Updates India: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता और बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं हर दिन 45 से 50 हजार के मामले सामने आ रहे हैं।
कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,301 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 499 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 90,95,908 हो गई है। वहीं देश में रिकवरी की बात की जाए तो अब तक 85,20,039 लोग मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि देश में इस समय 4,40,554 एक्टिव मामले हैं। देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1,33,263 हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को एक दिन में 111 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में कोविड-19 के नए नियमों के तहत 2,000 का जुर्माना, अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को लागू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों के बढ़ने के चलते सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 2,000 कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में बीते शुक्रवार से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया। कर्फ्यू 23 नवंबर को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद शनिवार से राजकोट, सूरत और वडोदरा में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू लगाया है।
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के 8 जिलों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला लिया गया है. राजधानी जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा में नाइट कर्फ्यू रहेगा. इन जिलों में रात 7 बजे तक ही बाजार खुले रह सकेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS