Coronavirus: भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 7 हजार से अधिक केस दर्ज, पढ़ें पूरा अपडेट

Coronavirus: भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 7 हजार से अधिक केस दर्ज, पढ़ें पूरा अपडेट
X
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी कि गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 नए मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus: भारत में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जिस वजह से सरकार और प्रशासन (Government And Administration) की चिंता अधिक बढ़ गई है। लगातार कोरोना वायरस (Covid-19) के केसों में बढ़ोतरी से लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 7 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी कि गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 नए मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में 3,791 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि प्रतिदिन ठीक होने वालों की तुलना में लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इसी कारण देश में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

भारत में वायरस कोरोना की स्थिति

* कुल संक्रमितों की संख्या 43205106 हो गई है।

* कुल एक्टिव केसों की संख्या 36267 है।

* कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 42644092 हो गई है।

* कोरोना वायरस से कुल मरने वालों की संख्या 524747 हो गई है।

* कुल वैक्सीनेशन 1947642992 हो गया है।

देश में 10 दिनों में कोरोना के कितने केस

1 जून- 2745 केस

2 जून- 3712 केस

3 जून- 4041 केस

4 जून- 3962 केस

5 जून- 4270 केस

6 जून- 4518 केस

7 जून- 3741 केस

8 जून- 5233 केस

9 जून- 7240 केस

10 जून- 7584 केस

Tags

Next Story