Coronavirus Nizamuddin Markaz : पूरे देशभर में फैले तबलीगी जमात के लोग, जानिए किस राज्य में कितने घुसे

Coronavirus Nizamuddin Markaz : हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर आयोजित तबलीगी मरकज में दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इनमें देशी-विदेशी तबलीगी जमात के लोग शामिल थे। बिना अनुमति के हुए धार्मिक आयोजन में कोरोना संक्रमित लोगों ने भी भाग लिया था।
इसकी जानकारी लगने के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को अपनी पहचान आगे आकर बताने के लिए कहा। ताकि उन्हें क्वारंटाइन भेजा जा सके। लेकिन ऐसा करने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग राज्यों में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अपने राज्यों में भी चले गए हैं। अभी तक 1399 तबलीगी जमात के लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। आइये बताते हैं कि इन राज्यों में तबलीगी जमात के लोगों के पहुंचने की पुष्टि हुई है।
मध्यप्रदेश में 107 लोग घुसे, 82 की हुई पहचान
मध्यप्रदेश में तबलीगी जमात के 107 लोग मध्यप्रदेश में घुसे हैं। इनमें से 82 की पहचान प्रशासन की तरफ से कर ली गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान तत्काल करने के आदेश दिए गए हैं। 82 लोगों की पहचान की गई है जो दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मैं दूसरों से अनुरोध करता हूं कि वे खुद सामने आएं और घोषणा करें। वहीं भोपाल शहर में 36 लोग तबलीगी जमात के पहुंचे हैं। जो दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में सभा में शामिल हुए थे।
यूपी में सैकड़ों के छुपे होने की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में तबलीगी जमात के लोग पहुंचे हैं। यूपी में सैकड़ों की संख्या में इनके छुपे होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों को अलर्ट करते हुए प्राथमिकता पर ऐसे लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस को तत्काल इनका पता लगाने के लिए कहा गया है।
दिल्ली में बड़ी संख्या में छुपे होने की संभावना
दिल्ली में तबलीगी जमात के लोगों के बड़ी संख्या में छुपे होने की संभावना है। तबलीगी जमात के कार्यक्रम भाग लेने आए 8 विदेशी भारत नगर में पाए गए हैं। 19 मार्च से यहां पर रह रहे थे। दिल्ली पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को सूचित कर कार्रवाई शुरू कर दी
राजस्थान में घुसे 11 तबलीगी
तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले 11 लोग राजस्थान में भी घुसे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक व्यक्ति को मेवात क्षेत्र के गांव से पकड़ा है। जबकि 10 लोगों के दूसरे गांव में छुपे होने की सूचना मिली है। जिसको लेकर राजस्थान पुलिस छापेमारी कर रही है।
तेलंगाना में घुसे 15 लोग
तबलीगी जमात के 15 लोग तेलंगाना पहुंचे। जिससे उनके रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तेलंगाना सरकार का कहना है कि 77 कोरोा संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
तमिलनाडु में 50 मामले सकारात्मक
तबलीगी जमात के कार्यक्रम में तमिलनाडु के 1500 सदस्यों ने भाग लिया था। इनमें से 1130 वापस आए हैं लेकिन पहचान अभी तक 515 की ही हो पायी है। इनमें से 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनको आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 124 हो गई है।
पुडुचेरी पहुंचे 6 तबलगी
तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 6 लोग पुडुचेरी से आए थे। जिनमें से 5 व्यक्तियों की पहचान कर क्वारंटाइन किया गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
असम में पहुंचे 456 लोग
तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में असम से आए थे। इनमें से 456 लोगों के वापस असम पहुंचने की सूचना है। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से दो सूची मिली है। पहली सूची में 299 और दूसरी सूची में 157 लोगों के नाम हैं। उन लोगों की पहचान करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
मेघालय नहीं पहुंचे 7 तबलीगी सदस्य
मेघालय पुलिस का कहना है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में प्रदेश से 7 लोग गए थे। जो कि अभी मेघालय नहीं लौटे हैं। इनमें से 5 दिल्ली और 2 लखनऊ में हैं। दिल्ली और यूपी सरकार को इसके बारे में बता दिया गया है।
1339 लोगों को किया गया क्वारंटाइन
अभी तक 1339 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। नरेला, सुल्तानपुरी और बक्करवाला क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा कोरोना पॉजीटिव मरीजों को एलएनजेपी, आरजीएसएस, जीटीबी, डीडीयू अस्पतालों और एलएलएमएस झज्जर में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी की चिकित्सकीय जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS