इलाज के दौरान अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का मरीज, प्रशासन में मचा हड़कंप

कोरोना वायरस से दुनियाभर में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस खतरनाक वायरस ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। यहां पर 31 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। सभी कोरोना वायरस पॉजिटिव को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़ीसा के कटक में एक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज का इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन मरीज इलाज के दौरान अस्पताल से भाग गया। पूरे शहर में यह खबर आग की तरह फैल गई और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल से भागने वाला आयरिश नागरिक है।
बताया जा रहा है कि आयरिश नागरिक भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां पर चेकिंग के दौरान उसका बॉडी टेम्परेचर बढ़ा हुआ मिला। इसके बाद उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया।
अस्पताल में नागरिक को कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। इसी बीच स्टाफ अन्य कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल में जुटा गया। जब आयरिश नागरिक को स्टाफ जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड से लेना पहुंचा तो वह वहां नहीं था।
वार्ड में मौजूद एक मरीज ने बताया कि वह यहां से भाग गया। जिसके बाद पूरे शहर में यह खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस ने उसे जगह-जगह लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं आया है। पुलिस फिलहाल आयरिश नागरिक की तलाश में जुटी है। उसके एक साथी से पूछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS