Coronavirus: ओडिशा में लोग एक महीने में 17 दिन घर में ही रहेंगे

देश में जारी कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जून में हर सप्ताह के अंतिम दो दिन राज्य के 11 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा है कि जून में प्रतिएक सप्ताह के अंतिम दो दिन राज्य के 11 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।
इससे लोग एक महीने में आठ दिन घर में ही रहेंगे। इसी तरह प्रतिदिन शाम 7 बजे से सुबह के 5 बजे तक कुल 10 घंटे का कर्फ्यू जारी रहेगा। कफ्यू से लोग एक महीने में 300 घंटे घरों में बिताएंगे।
लॉकडाउन और कर्फ्यू को मिलाकर देख जाए तो लोग एक महीने में 17 दिन अपने घर में ही रहेंगे। सीएम का कहना है कि ऐसा होने से कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने और जांच करने में बहुत सहूलियत होगी।
ओडिशा में 2500 के करीब पहुंचा आंकड़ा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ ही है। खबर लिखे जाने तक ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार 478 हो गई है। इनमें 988 मामले एक्टिव हैं और 1 हजार 481 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस के कारण राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS