Coronavirus : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बड़ा फैसला, 95 वर्ष में पहली बार संघ शिक्षा वर्ग किए कैंसल

Coronavirus : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोरोना वायरस के कारण बड़ा फैसला लिया है। देशभर में हर साल आयोजित होने वाले संघ शिक्षा वर्ग निरस्त कर दिए गए हैं। आरएसएस अप्रैल से जून के बीच होने वाले सभी संघ शिक्षा वर्ग और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर साल गर्मियों में प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष का आयोजन करता है। संघ शिक्षा वर्ग 20 से 30 दिन तक चलते हैं। इनमें से प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष प्रत्येक राज्य में होते हैं। जबकि तृतीय वर्ष का आयोजन सामान्यत: नागपुर में होता है। आरएसएस ने अप्रैल से जून के बीच होने वाले 90 संघ शिक्षा वर्ग निरस्त करने का फैसला लिया है। ताकि स्वयं सेवकों को इस बीमारी से दूर रखा जा सके।
95 साल में पहली बार हुए निरस्त
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 में की गई थी। उसके बाद से लेकर अब तक आरएसएस की तरफ से पहली बार सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। इससे पहले आरएसएस की तरफ से कभी संघ शिक्षा वर्ग निरस्त नहीं किए गए। आरएसएस पदाधिकारी डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखकर संघ ने अप्रैल से जून तक होने वाले लगभग 90 से अधिक संघ शिक्षा वर्ग एवं अन्य सभी सार्वजनिक व सामूहिक कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS