Coronavirus: देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार- लेकिन ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस से बढ़ी दहशत

Coronavirus: देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार- लेकिन ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस से बढ़ी दहशत
X
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं और 4 हजार से कम लोगों की मौत हुई है। यह मई महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं।

Coronavirus: भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है। लेकिन देश में ब्लैक फंगस ने दहशत और बढ़ा दी है। क्योंकि देश में ब्लैक के अलावा, सफेद और यलो फंगस दस्तक दे चुका है। यलो फंगल का पहला मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। साथ ही आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं और 4 हजार से कम लोगों की मौत हुई है। यह मई महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं।

कोविड19 ओआरजी इंडिया के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,95,685 नये मामले दर्ज किए गए हैं और 3,496 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,69,47,496 हो गई है और मरने वालों की कुल संख्या 3,07,249 हो गई है। 2,40,47,760 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। जबकि, 25,41,741 मरीज एक्टिव हैं। जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में भी कम हुई कोरोना की रफ्तार

महाराष्ट्र

* 24 घंटे में 22,122 नये केस

* अबतक कुल संक्रमित 56,02,019

* एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 42,320

* बीते 24 घंटे में 592 लोगों की मौत

* कुल ठीक होने वालों की संख्या 51,82,592

* राज्य में 3,27,580 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है।

कर्नाटक

* 24 घंटे में 25,311 नये केस

* अबतक कुल संक्रमित 24,50,215

* एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 57,333

* बीते 24 घंटे में 529 लोगों की मौत

* कुल ठीक होने वालों की संख्या 19,83,938

* राज्य में 4,40,435 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है।

Tags

Next Story