Coronavirus : मुंबई में शिवसेना पार्टी का मुख्यालय हुआ सील, अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus :  मुंबई में शिवसेना पार्टी का मुख्यालय हुआ सील, अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
X
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब मुंबई में शिवसेना पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब मुंबई में शिवसेना पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया गया है। कहा गया है कि नियमित आने वाले अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद इस हेड कऑफिस को सील कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में शिवसेना पार्टी के पदाधिकारी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद शिवसेना पार्टी के मुख्यालय को शिवसेना भवन को सील कर दिया गया है।

जानकारी मिली है कि शिव सेना मुख्यालय के अंदर हर दिन आने वाले पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद पार्टी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए भवन को सील कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ भवन को सील करने के बाद अब पूरे भवन में सैनिटाइजेशन काम किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के दो ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Tags

Next Story