Coronavirus: कोरोना वायरस ने फैलाई दहशत, 9 राज्यों के स्कूल कॉलेज बंद

Coronavirus: कोरोना वायरस ने फैलाई दहशत, 9 राज्यों के स्कूल कॉलेज बंद
X
Coronavirus: कोरोना वायरस ने पूरे विश्व के लोगों को दहशत में जीने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बीते 24 घंटों में 20 बढ़ गई है।

Coronavirus: कोरोना वायरस की दहशत ने पूरे विश्व की नींद उड़ा रखी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक में भारत में कुल 81 मामले सामने आए हैं। जिसमें से कर्नाटक में एक मरीज की मौत भी हो गई है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस पीड़ितों के 20 मामले सामने आए हैं। इस दहशत से भारत के 9 राज्यों ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा कर दी है।

कोरोना वायरस महामारी घोषित

WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही देश के कई राज्यों ने भी इसे महामारी का दर्जा दिया है। केंद्र और राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। इसी क्रम में इन राज्यों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।

1. दिल्ली - दिल्ली के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। साथ ही राज्य के सभी सिनेमाघरों के भी 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की गई है।

2. उत्तरप्रदेश - उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि उत्तरप्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह आदेश उन स्कूलों और कॉलेजों में लागू नहीं होगी जहां परीक्षाएं चल रही हों।

3. बिहार - बिहार के भी स्कूल और कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है। साथ ही सभी सिनेमाघरों के भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

4. कर्नाटक - कर्नाटक में सभी स्कूलों को एक सप्ताह तक बंद कर दिया गया है।

5. केरल - कोरोना वायरस की दहशत से केरल के भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

6. श्रीनगर - श्रीनगर के सभी स्कूल कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही ट्यूशन सेंटरों को भी 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की गई है।

7. मध्यप्रदेश - मध्यप्रदेश की सरकार ने भी कोरोना वायरस की दहशत के कारण सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

8. जम्मू- जम्मू के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है। इन शैक्षणिक संस्थानों में निजी और सरकारी दोनों तरह के संस्थान शामिल हैं।

9. हरियाणा - हरियाणा सरकार ने भी एनसीआर जिलों के साथ-साथ सभी स्कूलों और कॉलेजों सहित विश्वविद्यालयों को भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

यात्रा न करें

कोरोना वायरस की दहशत को ध्यान में रखते हुए सभी सेना भर्तियों पर भी एक महीने तक रोक लगा दी गई है। साथ ही देश के लोगों से अपील की गई है कि वो यात्राओं को कुछ समय के लिए रोक दें।

Tags

Next Story