कोरोना पॉजिटिव महिला से किया रेप, अब तिहाड़ जेल बंद आरोपी के नमूने जांच के लिए भेजे, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

कोरोना पॉजिटिव महिला से किया रेप, अब तिहाड़ जेल बंद आरोपी के नमूने जांच के लिए भेजे, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
X
डीजी तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, जेल में आए सभी नये कैदियों को अलग सेल में 14 दिन तक क्‍वारंटाइन में रखा जाता है। इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे आरोपी को सोमवार को आइसोलेट किया गया है। आरोपी के नमूने जांच के लिए भी भेजे गए हैं, तभी साफ होगा कि आरोपी कोरोना पॉजिटिव है या नहीं।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पर जिस महिला से रेप करने का आरोप लगा है, उस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह खबर सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी के साथ दो कैदी थे जिन्हें अब अलग कर दिया गया है। यह मामला जेल नंबर-2 का है।

कैदियों को क्‍वारंटाइन में रखा जाता है

हालांकि, डीजी तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, जेल में आए सभी नये कैदियों को अलग सेल में 14 दिन तक क्‍वारंटाइन में रखा जाता है। इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेल नंबर दो में ही बिहार के बाहुबली माफिया डॉन शहाबुद्दीन और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी बंद हैं। बताया जा रहा है कि ये किसी के संपर्क में नहीं आए हैं।

पुलिस के लिए सैनिटाइजर बना रहे हैं कैदी

तिहाड़ जेल के कैदी कोरोना वायरस महामारी से जंग जीतने में अपना योगदान दे रहे हैं। कैदी अब हैंड सैनिटाइजर भी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों ने अबतक दो हजार लीटर से अधिक सैनिटाइजर बना भी लिया है।

Tags

Next Story