Coronavirus India: आज टूट गया हर दिन का रिकॉर्ड, देश में 1 लाख 70 हजार के करीब आए नये केस

Coronavirus India: भारत में कोरोना वायरस बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहा है। देश में प्रतिदिन 10 से 15 हजार मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। आज कोरोना वायरस ने हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1 लाख 70 हजार के करीब मामले सामने आए हैं।
www.covid19india.org बेवसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1,69,994 केस सामने आए हैं जबकि 904 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,35,25,379 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,70,209 हो गई है।
वहीं बीते 24 घंटे में 75,380 लोगों ने मात दी है। इसी के साथ 1,21,53,713 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। लेकिन देश में 11,95,960 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में भी हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 63294 मामले सामने आए हैं और 394 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 34,07,245 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 57,987 हो गई है।
राजधानी दिल्ली में दर्ज किए गए 10 हजार से ज्यादा केस
देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,774 मामले आए हैं। और 24 घंटे में दिल्ली 40 लोगों की जान गई है। अब दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 725197 हो गई है।
साथ ही आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकारों ने पाबंदियां लग दी हैं। जबकि, कुछ जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS