Coronavirus: रेल मंत्रालय का ट्वीट, 'गंभीरता को समझिए, रेलवे कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी'

Coronavirus: कोरोना वायरस ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। जिस तरह से देश के 135 करोड़ लोग दिन-रात अपने-अपने घरों में कैद हैं, ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ था। किसी भी बड़े से बड़े विश्वयुद्ध को चुनौती देने वाले इस कोरोना वायरस ने आज देश के नागरिकों को वो करने पर मजबूर कर दिया, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
इसी बात को रेल मंत्रालय ने भी अपने ट्वीट में दोहराते हुए लोगों को सचेत किया है। रेल मंत्रालय ने लिखा है कि भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी थी। कृपया गंभीरता को समझिए। घर में ही रहिए।
भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 23, 2020
कृपया परिस्थितियों की गम्भीरता समझिए
घर में ही रहिये।
🙏🙏
देश में पहली बार हुआ है इतना बड़ा लॉकडाउन
देश में पहली बार इतना बड़ा लॉकडाउन हुआ है। जब देश की सभी रेलगाड़ियों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, देश में पहली बार लाखों टिकट एक साथ कैंसिल हुए हैं। होटलों की बुकिंग रद्द हुई है। लेकिन फिर भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि देश इस समय कितनी बड़ी परेशानी से गुजर रहा है।
हवाई यात्राओं पर भी रोक
कोरोना वायरस के कारण देश की अन्तरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा घरेलू उड़ानों को भी 31 मार्च तक रोक दिया गया है। बता दें कि इसके बावजूद भी अगर देश के नागरिक अपना कर्तव्य नहीं समझेंगे तो हमारे देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाया नहीं जा सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS