India Coronavirus Update: टीकाकरण अभियान के बीच भारत में कोरोना के सात महीने बाद आये सबसे कम मामले, पॉजिटिव रेट में भी सुधार

India Coronavirus Update देशभर में कोरोना वैक्सीन अभियान चल रहा है। वहीं देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार आ रहे है। जबकि संक्रमण से लोगों का मरने का सिलसिला जारी है। इसी बीच, भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई। मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 10,064 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,81,837 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2021
137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,556 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,00,528 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,28,753 है। pic.twitter.com/XWGWv5Hv9O
बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत
संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है। इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है और यह 1,02,28,753 है। इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में 2,00,528 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.90 फीसदी है।
पिछले 24 घंटे में 7,09,791 लोगों की जांच की गई
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18,78,02,827 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,09,791 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। जिन 137 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई उनमें से 35 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, 10 पश्चिम बंगाल से, नौ कर्नाटक से, आठ-आठ संक्रमित दिल्ली और तमिलनाडु से हैं। अब तक देश में कुल 1,52,556 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,473 महाराष्ट्र से, 12,272 तमिलनाडु से, 12,175 कर्नाटक से, 10,754 दिल्ली से, 10,063 पश्चिम बंगाल से, 8,580 उत्तर प्रदेश से, 7,141 आंध्र प्रदेश से और 5,509 मृतक पंजाब से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS