Coronavirus Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान, दिल्ली में ICU बेड की संख्या बढ़ाई जा रही, अब भी देशभर में 21 लाख मरीज एक्टिव

देश में कोरोना की चलते बिगड़ते हालातों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में 21 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं वैक्सीन के मामले में भारत नंबर वन पर है। बीते 95 दिन में 13 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। देश में लगभग 87 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि देश में 146 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से अधिक है, जो चिंता का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,000 पहुंच गई है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या से दो गुना है। रिकवरी दर 85 फीसदी है। मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के करीब रहे थे। आगे कहा कि देश में कोरोना वायरस के 60.86 फीसदी सक्रिय मामले 5 राज्यों में हैं। इन राज्यों के नाम महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं।
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे बड़ा उछाल पिछले एक दिन में करीब 3 लाख कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद दर्ज किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 2.95 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं 2020 मरीजों की मौत हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,95,041 कोरोना के नए मरीज मिले हैं, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS