Coronavirus: देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 5 हजार से अधिक केस दर्ज, एक्टिव केसों में भी हुई बढ़ोतरी

Coronavirus Updates India: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। जिस कारण सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जिस कारण एक्टिव केसों की संख्या में भी उछाल देखा जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 हजार 233 नये केस दर्ज किए गए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,90,282 हो गई है और कुल मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 24 हजार 715 हो गया है।
वहीं एक दिन में 3 हजार 345 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,36,710 हो गई है। इसके अलावा अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 28 हजार 857 हो गई है। इस सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं देश में मंगलवार तक कुल वैक्सीनेशन 1,94,43,26,416 हो चुका है।
महाराष्ट्र में चिंता बढ़ी
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र में चिंता बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के मरीज 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं। ठाणे और नवी मुंबई के उपग्रह शहरों में मंगलवार के 1,881 मामलों के 90 प्रतिशत से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS