Coronavirus: देश में आज आए 3.49 लाख के करीब नये केस, 24 घंटे में 2761 लोगों की मौत

Coronavirus: देश में आज आए 3.49 लाख के करीब नये केस, 24 घंटे में 2761 लोगों की मौत
X
भारत में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। इस कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। देश में इसकी वजह से प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जा रही है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। इस कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। देश में इसकी वजह से प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जा रही है। खबरों की मानें सबसे ज्यादा मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रही है। इसके अलावा कोरोना वायरस हर रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश आज भी कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। जिस तरह का अनुमान डॉक्‍टरों ने लगाया था, खतरा उससे भी ज्यादा दिख रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 49 हजार के करीब नये मामले दर्ज किए गए हैं।

www.covid19india.org बेवसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3,48,979 नये केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन रिकॉर्ड तोड़ 2761 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,69,51,769 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,92,310 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2,15,803 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ 1,40,78,081 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। लेकिन देश में 26,74,284 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में 67,160 नये मामले आए

महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,160 नये मामले दर्ज किए गए हैं और 676 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 42,28,836 हो गई है और मरने वालों का आकंड़ा 63,928 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,94,480 है, इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दिल्ली में 24,103 नये केस आए

दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के 24,103 नये मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 10,04,782 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 13,898 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 93,080 है।

Tags

Next Story