Coronavirus: देश में पहली बार 3.55 लाख के करीब नये केस आए, रिकॉर्ड तोड़ मौतें दर्ज

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रतिदिन कोरोना वायरस की जद आने वाले और इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, अधिकतर मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो रही हैं। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 45 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में आज भी कोरोना वायरस के 3 लाख 50 हजार से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। जिस तरह का अनुमान डॉक्टरों ने लगाया था, खतरा उससे भी ज्यादा दिख रहा है।
www.covid19india.org बेवसाइट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3,54,553 नये केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन रिकॉर्ड तोड़ 2806 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,73,06,300 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,95,116 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2,18,561 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ 1,42,96,640 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। लेकिन देश में 28,03,333 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में 66,191 नये मामले आए
महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। लेकिन कल के मुकाबले महाराष्ट्र आज कुछ मामले कम दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 66,191 नये केस आए हैं और 832 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 42,95,027 हो गई है और मरने वालों का आकंड़ा 63,928 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,94,480 है, इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
दिल्ली में 23 हजार के करीब नये केस आए
दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के 22,933 नये मामले सामने आए हैं और 350 लोगों की मौत हुई है। इसके के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 10,27,715 हो गई है। वहीं राज्य में इस खतरनाक वारयस से मरने वालों की संख्या 14,248 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 94,592 है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS