Coronavirus: देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज, एक दिन में 614 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: भारत में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,55,874 नये केस दर्ज किए गए हैं और 614 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 2,67,753 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,70,71,898 हो गई है।
India reports less than 3 lakh COVID cases- 2,55,874 new cases (50,190 less than yesterday), 614 deaths and 2,67,753 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 25, 2022
Active case: 22,36,842
Daily positivity rate: 15.52% pic.twitter.com/IW8LijHuru
साथ ही आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,36,842 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 614 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,90,462 हो गया है।
बता दें कि देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,62,92,09,308 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में आज सोमवार से 50,190 कम मामले आए हैं, जबकि सोमवार को कोरोना वायरस के 3,06,064 केस दर्ज किए गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS