Coronavirus: देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद फिर आया उछाल, एक दिन में 665 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: भारत में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामलों में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद फिर उछाल देखा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,85,914 नये केस दर्ज किए गए हैं और 665 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 2,99,073 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,73,70,971 हो गई है।
India reports 2,85,914 new #COVID19 cases, 665 deaths and 2,99,073 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 26, 2022
Active case: 22,23,018
Daily positivity rate: 16.16%
Total Vaccination : 1,63,58,44,536 pic.twitter.com/hpxnJKfSep
साथ ही आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,23,018 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 16.16 प्रतिशत हो गया है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 665 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,91,127 हो गया है।
बता दें कि देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,63,58,44,536 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS