Coronavirus: 24 घंटे में कोविड-19 के 2 लाख 86 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए, पढ़ें पूरा अपडेट

Coronavirus: भारत में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामलों में गिरावट और उछाल का सिलसिला जारी है। बुधवार के मुकाबले आज देश में कोविड-19 के मामलों में मामूली बढ़त देखी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,86,384 नये केस दर्ज किए गए हैं और 573 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 3,06,357 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,76,77,328 हो गई है।
साथ ही आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,02,472 हो गई है, जिसका प्रतिशत 5.46 हो गया है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 19.59 प्रतिशत हो गया है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 573 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,91,700 हो गया है।
बता दें कि देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,63,84,39,207 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS