Coronavirus Updates: 24 घंटे में कोविड-19 के 3,47,254 केस दर्ज, एक दिन में हुईं रिकॉर्ड तोड़ मौतें

Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर का असर देश में खूब देखने को मिल रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लेकिन देश में 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के केसों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,47,254 नये केस दर्ज किए गए हैं। देश में आज आए कल के केसों से 29,722 ज़्यादा हैं। साथ ही देश में रिकॉर्ड तोड़ मौतें भी दर्ज की गई हैं। 24 घंटे में 703 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
इन सब के अलावा एक दिन में 2,51,777 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,60,58,806 हो गई है। वहीं 703 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,88,396 हो गई है। यदि देश में एक्टिव केसों की बात की जाए तो उसमें भी तेजी से बढ़ोंतरी देखी जा रही है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 20,18,825 हो गई है। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। साथ ही आपको बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 9,692 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 20 जनवरी तक देश में 1,60,43,70,484 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल (गुरुवार) कोरोना वायरस के लिए 19,35,912 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 71,15,38,938 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS