Coronavirus: कोरोना के दैनिक केसों में गिरावट दर्ज, जानें 24 घंटे में कितने लोग हुए संक्रमित

Coronavirus: भारत में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,06,064 नये केस दर्ज किए गए हैं और 439 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 2,43,495 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,68,04,145 हो गई है।
साथ ही आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 439 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,89,848 हो गया है।
India reports 3,06,064 new COVID cases (27,469 less than yesterday), 439 deaths, and 2,43,495 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 24, 2022
Active case: 22,49,335
Daily positivity rate: 20.75% pic.twitter.com/nckbG2NfUN
बता दें कि देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,62,26,07,516 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल यानी रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,74,753 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल तक कुल 71,69,95,333 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS