Coronavirus: देश में कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए केस दर्ज, जानें 24 घंटे में कितने मरीजों की हुई मौत

Coronavirus: देश में कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए केस दर्ज, जानें 24 घंटे में कितने मरीजों की हुई मौत
X
देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस अब 3,70,240 रह गए हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 1,73,86,81,675 खुराक दी जा चुकी है।

Coronavirus Updates India: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 30615 नये केस दर्ज किए गए हैं, जोकि बीते कल की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,27,23,558 हो गई है।

वहीं प्रतिदिनों कोरोना वायरस (Covid-19) से होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 24 घंटे में 514 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,09,872 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 82,988 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,18,43,446 हो गई है। बता दें कि देश में जितने लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उससे कई गुना मरीज ठीक हो रहे हैं।

इसलिए एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस अब 3,70,240 रह गए हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 1,73,86,81,675 खुराक दी जा चुकी है। कल यानी मंगलवार को 41 लाख 54 हजार 476 डोज़ दी गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 171.48 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.88 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

Tags

Next Story