Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका!, 9170 नए मामले, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

देश में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashra) में जल्द ही लॉकडाउन (Loackdown) लगाया जा सकता है। शनिवार को महाराष्ट्र में 9 हजार के पार नए मामले आए तो वहीं दिल्ली में कोरोना के डबल मामले आने के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है।
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संकेत दिए हैं कि राज्य में सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल चर्चा नहीं हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,170 नए मामले दर्ज हुए। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरुआती चरण में है।
70 प्रतिशत लोगों में मौजूद डेल्टा वेरिएंट
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लॉकडाउन लागू करने पर अभी चर्चा नहीं हुई है। फिल भी सरकार मामलों की संख्या, दर, अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या और ऑक्सीजन को लेकर अलर्ट है। चिकित्सा सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में ऑक्सीजन की आवश्यकता 700 मीट्रिक टन के पार जाती है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लेकिन आखिरी निर्णय मुख्यमंत्री ही लेंगे। इसलिए, इन मामलों का प्रभावी ढंग से पालन करने की आवश्यकता होगी। साथ ही ऐसे मरीजों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया की जाए। अभी 70 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट मौजूद है।
उधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,631 नए मामले सामने आए हैं। सिर्फ एक दिन में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 11.86 फीसदी पर पहुंच गया था। जबकि बुधवार को यह 4.84 फीसदी और गुरुवार को 7.91 फीसदी था। ओमिक्रॉन का मुंबई में एक भी मरीज नहीं मिला है। अगर अमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो शनिवार को 161 मामले सामने आए। देश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,431 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के 1,431 मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन को लेकर महाराष्ट्र सबसे खराब स्थिति में है। उसके बाद दिल्ली में मामले आए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 454 मामले सामने आए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS