काम की खबर: कोरोना के एक्टिव केस में इतने नंबर पर पहुंचा भारत, इस देश में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, यहां पढ़ें अपडेट आंकड़े

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी कायम है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों के मामले कम होने के बजाए बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच एक राहत देने वाली खबर भी सामने आ रही है। देश के कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत 6वें अब 7वें नंबर पर पहुंच गया है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीजों की संख्या जिनका इलाज चल रहा है। बीते 53 दिन में तीन बार ही एक्टिव केस बढ़े हैं, बाकी दिनों में इनमें गिरावट आई है। देश में अब 4.78 फीसदी मरीज ही ऐसे बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 93.74 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में से 1.46 फीसदी लोग जान गंवा चुके हैं। दुनिया के 10 सबसे संक्रमित देश में भारत का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है।
इस देश में हैं सबसे ज्यादा एक्टिव केस
वैसे तो कोरोना वायरस के मामले पूरी दुनिया में ही कहर मचाया हुआ है। दुनिया में सबसे अधिक एक्टिव केस अमेरिका में हैं। यहां सबसे ज्यादा 48.73 लाख एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर फ्रांस है, जहां 19.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। रिकवरी के मामले में देखें तो बेल्जियम और फ्रांस का रिकॉर्ड सबसे खराब है। बेल्जियम में 6.48% लोग, जबकि फ्रांस में अब तक 6.98% मरीज ठीक हुए हैं।
देश में 22 जुलाई के बाद सबसे कम एक्टिव केस
देश में सोमवार को कोरोना के 37 हजार 441 नए मरीज मिले, 42 हजार 195 ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। ऐसे में एक्टिव केस में 5 हजार 251 की कमी आई। यह बीते छह दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 17 नवंबर को 6 हजार 6854 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में अब तक 91.77 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 86.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.34 लाख की मौत हो चुकी है। 4.37 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का यह आंकड़ा 22 जुलाई के बाद सबसे कम है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS