Corornavirus : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, विश्व स्वास्थ्य संगठन को नहीं देंगे आर्थिक मदद

Corornavirus : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, विश्व स्वास्थ्य संगठन को नहीं देंगे आर्थिक मदद
X
Corornavirus : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिकी की तरफ से की जाने वाली मदद पर रोक लगा दी है।

Coronavirus : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर कड़ा रूख अपनाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका की ओर दी जाने वाली मदद पर रोक लगाने की तैयारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका बड़ी मात्रा में राशि देता है। इसके बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर गुमराह किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब हवाई यात्रा पर बैन लगाने का फैसला किया जा रहा था तब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी आलोचना की थी। डब्ल्यूएचओ कई मामलों को लेकर गलत था। ऐसा लगता है कि डब्ल्यूएचओ चीन केंद्रित हो गया है। ऐसे में हम अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली राशि को रोक रहे हैं।


Tags

Next Story