Covid-19: भारत में कोरोना के BF.7 वेरियंट के चार मामले मिले, केंद्र ने जारी किया अलर्ट

Covid-19: भारत में कोरोना के BF.7 वेरियंट के चार मामले मिले, केंद्र ने जारी किया अलर्ट
X
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर भारत भी सतर्क हो गया है। कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 की भारत में भी एंट्री हो गई है। अब तक इससे पीड़ित चार मरीज मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट...

चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां हर दिन लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। चीन की यह हालत देखते हुए भारत भी सतर्क हो गया है। कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 की भारत में भी एंट्री हो गई है। इस चीनी वेरिएंट के गुजरात में 2 और ओडिशा में भी 2 केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वेरिएंट BF.7 ने सितंबर महीने में ही भारत में इंट्री कर लिया था। इसका लक्षण अमेरिका से वडोदरा आई महिला में देखने को मिला था। दूसरी ओर 22 दिसंबर को बिहार के बोधगया में होने वाले दलाई लामा का कार्यक्रम में 12 अलग-अलग देशों के करीब 60 हजार लोग इकट्ठा होने वाले हैं। ऐसे में एक्सपर्टस ने चिंता जताई है कि इससे बिहार में कोरोना विस्फोट हो सकता है।

बिहार में हो सकता है कोरोना विस्फोट

बिहार में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बिहार के गया में दलाई लामा का कार्यक्रम होने वाला है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर को बोधगया में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में 12 अलग-अलग देशों के करीब 60 हजार लोग इकट्ठा होने वाले हैं, जिसमें जापान, थाईलैंड, वियतनाम, तिब्बत, वर्मा सहित अन्य देश के लोग भी बोधगया आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति जब दुनियाभर में कोरोना कहर बरपा रहा है तो ऐसे में 12 अलग-अलग देशों के लोग बिहार में इकट्ठा होंगे। इसे कोरोना के मद्देनजर बड़ा खतरा माना जा रहा है।

बोधगया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिंह ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सिविल सर्जन ने कहा कि विदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बोधगया में कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट पर जांच के लिए दो टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही बोधगया स्वास्थ्य केंद्र पर भी कोविड जांच की व्यवस्था की गई है। इसमें तमाम संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी।

बिहार में वैक्सीनेशन तेज- सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर लगातार जांच की जा रही है। बिहार में कोरोना का असर बहुत नहीं है। इसका कारण है कि बिहार में कोरोना का सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन और जांच हो रही है। कोरोना से लड़ने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

Tags

Next Story